{"_id":"5eea5dbc8ebc3e42c94d7ba9","slug":"abdul-wahab-accused-of-murder-case-taken-on-remand-khatauli-news-mrt486909248","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल वहाब हत्याकांड के आरोपी को रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल वहाब हत्याकांड के आरोपी को रिमांड पर लिया
विज्ञापन
रतनपुरी पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर आला कत्ल बरामद किया।
- फोटो : KHATAULI
अब्दुल वहाब हत्याकांड के आरोपी को रिमांड पर लिया
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में अब्दुल वहाब की अपहरण के बाद हत्या के मामले में मेरठ जेल में बंद आरोपी दीन मोहम्मद उर्फ दीनू पुत्र चुन्नू उर्फ इलियास निवासी खिंवाई थाना सरूरपुर (मेरठ) को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर मृतक के घर से लूटे गए कपड़े और हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक चाकू बरामद किया।
थानाध्यक्ष रतनपुरी राजेंद्र गिरि ने बताया कि 13/14 मार्च की रात में चार नकाबपोश बदमाशों ने गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी अब्दुल वहाब पुत्र दिलशाद एवं उसके भाई इस्माइल का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था। इसके अगले ही दिन गांव टोड़ा मार्ग पर अबनुस पुत्र यानूस के गेहूं के खेत में अब्दुल वहाब का गोली लगा शव बरामद हुआ था। मृतक अब्दुल वहाब की 15 अप्रैल को गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना में बरात जानी थी।
अब्दुल वहाब की होने वाली दुल्हन के प्रेमी आसिफ पुत्र शमशाद निवासी कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अब्दुल वहाब की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक अब्दुल वहाब के भाई इस्माइल की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इस हत्याकांड में पांच लोगों आसिफ पुत्र शमशाद निवासी गांव कलछीना थाना भोजपुर हाल निवासी खत्ता रोड थाना ब्रह्मपुरी मेरठ, अरशद पुत्र तौहीद, दीन मौहम्मद उर्फ दीनू पुत्र चुन्नू उर्फ इलियास, कामिल पुत्र फरमूद निवासीगण गांव खिवाई थाना सरूरपुर, जिला मेरठ तथा जमील उर्फ कल्ला पुत्र जाफर अली निवासी गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा थाना रतनपुरी के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस इस हत्याकांड में रेकी करने वाले जमील उर्फ कल्ला पुत्र जाफर अली निवासी भनवाड़ा और एक अन्य आरोपी कामिल पुत्र फरमूद निवासी खिंवाई थाना सरूरपुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो अन्य आरोपी मेरठ जेल में बंद थे। रतनपुरी पुलिस ने बुधवार को इनमें से एक आरोपी दीन मोहम्मद उर्फ दीनू पुत्र चुन्नू उर्फ इलियास निवासी खिवाई को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड पर लाए गए आरोपी दीन मोहम्मद की निशानदेही पर मृतक अब्दुल वहाब के घर से लूटे गए शादी के कपड़े और हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक चाकू बरामद किया।