{"_id":"57b8ad4a4f1c1b52586eaec2","slug":"aatankwad-badi-samasya-rajrajeswrasrma","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद विकट समस्या ः राजराजेश्वराश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद विकट समस्या ः राजराजेश्वराश्रम
अमर उजाला मुफ्फरनगर
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जगद्गुरु से आशीर्वाद लेते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। शुक्रताल के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पधारे जगत गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद राष्ट्रीय समस्या ना होकर विश्व की समस्या हो गई है। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर राष्ट्र के मुद्दों पर गहन मंत्रणा की।
उत्तर भारत की धर्म नगरी शुक्रताल में दो माह का चर्तुमास करने पधारे जगत गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने बताया कि आतंकवाद की जननी पाकिस्तान है। जब तक पाकिस्तान को करारा जवाब भारत की ओर से नहीं दिया जाएगा। तब तक राजनैतिक एवं कूटनैतिक प्रयास होते रहेंगे। देश के प्रधानमंत्री से अपेक्षा करते हैं वे आतंकवाद के नरभक्षी स्वरूप को नष्ट करने के लिए अपनी क्षमता और अधिकारों का प्रयोग करें। आतंकवाद के समूचे नाश को लेकर वर्तमान सरकार का सहयोग करें। वहीं शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने बातचीत की। बताया कि पीओके को खाली कराया जाना बहुत जरूरी है। देश के हर समाज के व्यक्तियों को अनुशासन में रहकर पाकिस्तान पर दबाव बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने पीओके को लेकर इतना बड़ा बयान दिया है। देश की सेवा को लेकर युवा नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा को लेकर हर मोर्चे पर डटकर आपनी जान की बाजी लगाने से नहीं चूकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करने की जरूरत है।इस दौरान भाजपा नेता सुनील भराला, मुन्नु, हरिओम जाटव, हरिद्वार युवा जिला उपाध्यक्ष सवेदेश चौधरी, शिवकुमार त्यागी, अभिषेक कौशिक, योगेश पांडे, अरुण कुमार खंडेवाल आदि मौजूद रहे।