{"_id":"637a658b62bd24586311592a","slug":"aap-will-contest-civic-elections-with-strength-chouhan-muzaffarnagar-news-mrt6144173172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी आप: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी आप: चौहान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सीएम चौहान ने कहा कि इस बार पार्टी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। हर वार्ड में अपनी पार्टी के लोगों को सभासद का चुनाव लड़ाया जाएगा।
रविवार को पत्रकार वार्ता में सीएम चौहान ने बताया कि वह इस बार निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में आ रहे है। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि किसानों को दबाया जा रहा है। उनके नलकूपों पर मीटर लगाने का आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के बकाया पेमेंट और अन्य मुद्दों को डंके की चोट पर उठा रही है। भाजपा को टक्कर देने वाली पार्टी केवल आम आदमी पार्टी ही है।
जिला प्रभारी अखिल राणा ने कहा कि उनकी पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी जन हित की सुविधाओं के लिए काम करने वाली है। आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी लगातार सम्मेलन किए जा रहे है। इस मौके पर कुलदीप तोमर, आलोक कुमार, अजय चौधरी, संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी संजीव मान, राधेश्याम, अनीस अंसारी, तसव्वुर, वसी खैरी आदि मौजूद रहे।