फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aamir and Sajida were laid to rest in a sombre atmosphere in Riyawali village of Muzaffarnagar

अधूरी रह गई प्रेम कहानी: सुपुर्द-ए-खाक हुए आमिर और साजिदा, होटल के बाथरूम में मिली थी दोनों की लाश

Fri, 06 Oct 2023 04:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Oct 2023 04:25 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : आमिर और साजिदा के शव होटल के बाथरूम से बरामद हुए थे। दोनों ने चुन्नी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Aamir and Sajida were laid to rest in a sombre atmosphere in Riyawali village of Muzaffarnagar
आमिर और साजिदा को सुपुर्द-ए-खाक किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा के होटल में आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली निवासी आमिर पुत्र इकबाल और साजिदा पुत्री सरफराज दो अक्तूबर को घर से लापता हो गए थे। बुधवार सुबह युवती के चाचा आस मोहम्मद ने आमिर और उसके चचेरे भाई के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया था।

विज्ञापन

इसके बाद बुधवार शाम को आमिर ने परिजनों और पुलिस को फोन करके साजिदा को ले जाने की बात कही थी। लेकिन जब परिजन पुलिसबल के साथ मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जेपी होटल पहुंचे, तो आमिर और साजिदा के फांसी लगे शव होटल के बाथरूम से बरामद हुए। दोनों ने चुन्नी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही दोनों के घरों में गम का माहौल बन गया। शाम के समय गमगीन माहौल में दोनों के शवों को दफनाया गया। उधर, ग्रामीण चुप्पी साधे रहे। इस दौरान शांति व्यवस्था हेतु गांव में भारी पुलिसबल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed