{"_id":"589e0a744f1c1b7b0d378ebd","slug":"aachar-sahinta-mein-paanch-par-case-darj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर पांच मामले दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर पांच मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। चुनाव प्रचार की अवधि के बाद प्रचार करने पर पुलिस ने बसपा और भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। आरोपियों पर आचार संहिता के उल्लंघन की धारा लगाई गई है। विधानसभा चुनावों के प्रचार की अवधि बृहस्पतिवार शाम समाप्त हो गई थी।
इसके बाद भी प्रचार करवाने के चलते सिविल लाइन पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा और बसपा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मालवीय चौक की तरफ बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा के 100-125 समर्थकों द्वारा जुलूस निकालकर और महावीर चौक पर 200-250 कार्यकर्ताओं द्वारा आर्य समाज रोड एवं मीनाक्षी चौक पर चार पहिया वाहनों पर बैठ राकेश शर्मा के पक्ष में प्रचार करने पर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
तीसरी रिपोर्ट विनेश के खिलाफ बिना अनुमति के बसपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर लिखी गई है। सिविल लाइन और शहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल के समर्थकों द्वारा बिना अनुमति के बाइकों से प्रचार करने पर प्रत्याशी समर्थक संदीप सैनी निवासी मिमलाना रोड के सिविल लाइन में और दूसरी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।