फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth returning from his in-laws died in a road accident

ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 27 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
A youth returning from his in-laws died in a road accident
ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरला-बसेड़ा मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह भोपा क्षेत्र के गांव गादला स्थित ससुराल से गांव कुलसठ लौट रहा था। हेलमेट न होने के कारण सिर में लगी गंभीर चोट मौत की वजह रही।

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलसठ निवासी सोम कुमार (40) की ससुराल जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में है। बुधवार को वह बाइक से ससुराल गया था, जहां से रात में वह बाइक से कुलसठ लौट रहा था। जैसे ही वह छपार थाना क्षेत्र में गांव बरला-बसेड़ा के बीच पहुंचा, पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed