फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth from another community is accused of kidnapping a woman

Muzaffarnagar News: दूसरे समुदाय के युवक पर महिला को भगा ले जाने का आरोप

Mon, 25 Aug 2025 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
A youth from another community is accused of kidnapping a woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने ही गांव के दूसरे समुदाय के युवक पर परिजनों के सहयोग से पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया हैं। घर में रखी हजारों रुपये की रकम व लाखों रुपए की कीमत के गहने भी ले जाने का आरोप है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह दूसरे प्रदेशों में रहकर मजदूरी कार्य करता हैं। बीच-बीच में अपने परिवार के पास भी आता रहता है। तीनों बच्चों के साथ पत्नी गांव में रहती हैं।
विज्ञापन

उसने बताया कि 19 अगस्त को उसके बच्चों ने फोन कर उसे जानकारी दी कि सुबह से उनकी मम्मी घर पर नहीं है। जब वह शाम तक नहीं लौटी तो वह भी गांव लौट आया। पीड़ित का कहना है कि जानकारी के बाद पता चला कि गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक मौहम्मद तालिब अपने परिजनों के सहयोग से उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखे लगभग साठ हजार रूपये, ढाई लाख रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी ले गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को बरामद कर लिया गया हैं। महिला का डॉक्टरी परीक्षण आदि की कार्रवाई की जा रही है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed