फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man who went to sell Petha was mistreated for wearing a Modi cut kurta

Muzaffarnagar News: मोदी कट कुर्ता पहनने पर पेठा बेचने गए युवक से की अभद्रता

Mon, 07 Apr 2025 04:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to sell Petha was mistreated for wearing a Modi cut kurta
मुजफ्फरनगर। मल्हूपुरा में पेठा मिठाई बेचने गए एक युवक के साथ मोदी कट कुर्ता पहनने पर दूसरे वर्ग के दो युवकों ने अभद्रता की। उसका तिलक भी मिटाने का आरोप है। हमलावरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन

आगरा के मूल निवासी शिव कुमार यहां शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला क्षेत्र में रहता है। वह वहां भाजपा नेता सुनील दर्शन की पेठा मिठाई बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। वह ठेला लेकर कॉलोनियों में बेचने भी जाता है। सोमवार को वह मल्हूपुरा में गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पर दूसरे वर्ग के दो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। युवकों ने कहा कि उसने मोदी कट कुर्ता क्यों पहना है। युवकों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द भी कहे। युवक को दोबारा गली में पेठा न बेचने आने की हिदायत भी दी। उसका तिलक भी मिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने भाजपा नेता के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दी। पुलिस को तहरीर भी दी है। थाना पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed