{"_id":"67b630118520836873077d10","slug":"a-young-man-was-murdered-by-slitting-his-throat-due-to-enmity-his-body-was-found-lying-near-the-crematorium-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-140024-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, शव श्मशान घाट के पास पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, शव श्मशान घाट के पास पड़ा मिला
विज्ञापन
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव शाह डब्बर में रंजिश में परिवार के ही युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर मंगलवार देर रात अमित (37) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। युवक का शव सुबह के समय गांव के ही श्मशान घाट के पास पड़ा मिला। युवक को परिवार का ही युवक देर रात बुलाकर लेकर आया था। परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर में पुलिस को श्मशान घाट के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। गांव निवासी बिरम ने शव को अपने बेटे अमित का होना बताया। देखने पर पाया कि युवक की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता ने बुधवार सुबह कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके परिवार में लड़की की शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। मंगलवार रात में भी कार्यक्रम था। बुधवार को बरात आनी थी। मंगलवार देर रात परिवार के लोग कार्यक्रम में शामिल थे। आरोप है कि रात के करीब दो बजे परिवार का ही छविंद्र उर्फ मच्छर, अमित को घर से बुलाकर ले गया। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर श्मशान घाट के पास उसके बेटे की हत्या कर दी गई। हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई। मृतक के पिता ने छविंद्र उर्फ मच्छर व उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर,घटना से परिवार में शोक है।