फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man molested an innocent girl

युवक ने की मासूम बच्ची से छेड़खानी

Sun, 13 Sep 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
A young man molested an innocent girl
युवक ने की मासूम बच्ची से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। एक युवक ने सात साल की मासूम बच्ची से छेड़खानी की। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस उसके भाई को ले आई। पुलिस ने बच्ची की दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरनगर में रहकर मजदूरी करता है। उसकी सात साल की बेटी अपनी दादी के पास गांव में ही रहती है। रविवार को उसकी पुत्री घर के बाहर नल पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव का दूसरे वर्ग का युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया और उसे दस रुपये देकर उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बारे में उसने घर आकर अपनी दादी को बताया। दादी ने युवक की तलाश की और उसके मिल जाने पर उसे पकड़ना चाहा तो वह छूटकर भाग गया। दादी ने मामले की जानकारी कम्हेडा पुलिस चौकी पर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन उसके नहीं मिलने पर आरोपी के भाई को उठा लाई। जानकारी मिलने पर बच्ची के माता पिता भी गांव पहुंच गए और अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की दादी की तहरीर पर नामजद आरोपी राजकुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed