फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man died during treatment, allegations of poisoning

Muzaffarnagar News: उपचार के दौरान युवक की मौत, जहर खिलाने का आरोप

Mon, 02 Jun 2025 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
A young man died during treatment, allegations of poisoning
-पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर किया कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक परिवार ने कुछ लोगों पर उनके बेटे को जहर खिलाने का आरोप लगाया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस को तहरीर दे दी है।

रामलीला टीला निवासी विनोद व उसके परिजन सोमवार शाम को शहर कोतवाली पहुंचे। हंंगामा कर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला ने उनके बेटे वासू को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह उससे पैसे हड़प रही थी। वासू ने महिला से वास्ता नहीं रखने की बात कही तो महिला के पति व उसके परिजनों ने उनके बेटे को धमकाया।
विज्ञापन

आरोप है कि 27 मई को आरोपियों ने उनके बेटे को अपने घर बुलाया और उसे जहर खिला दिया, उनके बेटे ने किसी तरह घर आकर जानकारी दी थी। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, वहां 31 मई को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। दो दिन पहले तहरीर दी गई, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था, उसे भी छोड़ दिया। पीडित पक्ष ने तहरीर दी है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed