फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man committed suicide due to harassment by finance workers

Muzaffarnagar News: फाइनेंसकर्मियों की प्रताड़ना पर युवक ने दी जान

Sat, 03 May 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to harassment by finance workers

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव बम्बयाला निवासी श्रीपाल (34) पुत्र सुखपाल का शव गांव में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि समूह ऋण की किस्त नहीं चुकाने पर फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों ने उसकी ससुराल जा कर उसे प्रताड़ित किया था, जिससे आहत होकर श्रीपाल ने आत्महत्या कर ली। बम्बयाला निवासी श्रीपाल पत्नी बेबी ने एक फाइनेंस कंपनी से समूह लोन लिया था। थाने में दी तहरीर में मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि इस लोन की अप्रैल माह की किस्त समय पर नहीं दे पाया था। कंपनी के प्रबंधक सहित तीन कर्मचारी बम्बयाला में श्रीपाल के घर आए थे। वह घर पर नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद कंपनी वाले श्रीपाल की ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने ससुरालियों के सामने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
इससे आहत होकर श्रीपाल बृहस्पतिवार रात में ही ससुराल से चला गया। रात में उसने किसी समय गांव निवासी आफाक खान के बाग में आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव लटके देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। मृतक का एक बेटा पांच और दूसरा डेढ़ साल का है। वह छोटा किसान था। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के भाई ने तहरीर दी है। उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed