फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A worker fell into the oil press and got burnt and dieA worker fell into the oil press and got burnt and diedd

Muzaffarnagar News: कोल्हू के कढ़ाह में गिरकर झुलसा मजदूर, मौत

Fri, 04 Apr 2025 05:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
A worker fell into the oil press and got burnt and dieA worker fell into the oil press and got burnt and diedd
1,2 पुरकाजी के गांव हरिनगर में गन्ने के कोल्हू पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। क्षेत्र के गांव हरिनगर में कोल्हू पर गरम रस के कढ़ाह में गिर जाने से मजदूर शौकीन की मौत हो गई। परिजनों ने कोल्हू मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लक्सर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया।
गांव हरिनगर निवासी शौकीन (40) पुत्र जगपाल गांव में गोधना निवासी प्रदीप कुमार के गन्ने के कोल्हू पर काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह गरम रस के कढ़ाह में गिरकर झुलस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख कोल्हू मालिक व अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने कोल्हू मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते पुरकाजी लक्सर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने कोल्हू स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। शौकीन के दो लड़कियां शालू व शनि और एक पुत्र सावन है।
,,,,,,,,,,,,

पुलिस कर रही सीसीटीवी कैमरे की जांच
पुलिस ने बताया कि कोल्हू में लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया गया है। शौकीन स्वयं रस के कढ़ाह में गिरा है या उसके साथ किसी का विवाद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

1,2 पुरकाजी के गांव हरिनगर में गन्ने के कोल्हू पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद

1,2 पुरकाजी के गांव हरिनगर में गन्ने के कोल्हू पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed