फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A woman reached Shahpur from Rae Bareli in search of employment

रायबरेली से शाहपुर पहुंच गई युवती

Thu, 26 Nov 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
A woman reached Shahpur from Rae Bareli in search of employment
रोजगार की तलाश में रायबरेली से शाहपुर पहुंच गई युवती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोजगार की तलाश में एक युवती रायबरेली से शाहपुर पहुंच गई। लोगों ने परेशान हाल में देखा तो चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन किया। इसके बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने टीम भेजकर युवती को जिला मुख्यालय पर बुलाया। यहां से उसके परिजनों को फोन करके बुलाया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 से सूचना प्राप्त हुई कि युवती (18) रायबरेली से शाहपुर पहुंच गई है। चाइल्ड लाइन टीम ने शाहपुर थाना पहुंचकर विजिट की। युवती को चाइल्डलाइन कार्यालय लाकर काउंसिंलिग की गई। उसने बताया कि वह रोजगार की तलाश में यहां किसी के कहने पर आई है। उसके पास फोन था, जिसमें कुछ नंबर थे। उन नंबरों पर कॉल करके उसके घर वालों का पता लगाया गया। उसके पिता से बात करके उसे मुजफ्फरनगर बुलाया गया है। चाइल्ड लाइन निदेशक पूनम शर्मा ने युवती को वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द कर दिया है। उसके उचित पुनर्वासन एवं उसको उसके परिवार के सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed