{"_id":"5f1882ed8ebc3e636902ac8a","slug":"a-villager-burnt-in-fire-at-bio-diesel-pump-muzaffarnagar-news-mrt492547230","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोडीजल पंप पर आग में झुलसे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोडीजल पंप पर आग में झुलसे ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
भोपा के रुड़कली में बायोडीजल पंप, जहां पर आग लगी। यह पंप अवैध रुप से चल रहा था।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बायो डीजल पंप पर आग में झुलसे एक ग्रामीण की मौत
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव रुड़कली स्थित बायो डीजल पंप के ऑफिस में रखे गए ज्वलनशील तरल में लगी आग में झुलसे लोगों में से एक की मेरठ के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, दूसरे युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली में बस स्टेंड के निकट गांव चौरावाला निवासी शाहआलम का भारत फिलिंग सेंटर नाम से बायो डीजल पंप है। मंगलवार शाम पंप के ऑफिस में रखे ज्वलनशील तरल में आग लग गई थी, जिससे ऑफिस में मौजूद गांव जौली निवासी साजिद और रुड़कली निवासी फुरकान व अय्याज झुलस गए थे। तीनों को गंगदासपुर स्थित बर्न यूनिट ले जाया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से भी साजिद व फुरकान को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान गंभीर रूप से झुलसे साजिद की मौत हो गई, वहीं फुरकान को नाजुक हालत में मेरठ से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। साजिद की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम परिजन शव लेकर मेरठ से लौटे और बिना किसी कार्रवाई के उसे सुपुर्दे-खाक कर दिया।
साजिद भी चलाता था जौली में बायो डीजल पंप
भोपा। गांव रुड़कली स्थित बायो डीजल पंप के ऑफिस में मंगलवार दोपहर लगी आग की चपेट में आकर जान गंवाने वाला साजिद खुद भी गांव जौली में बायो डीजल पंप चलाता था। मंगलवार को वह किसी काम से रुड़कली में पंप पर आया था, जहां वह अचानक हुए हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
इन्होंने कहा ........
भोपा इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि रुड़कली प्रकरण में किसी तरह की तहरीर नहीं आई है। बायो डीजल पंप का मामला डीएसओ दफ्तर के अधिकार क्षेत्र में आता है, यदि डीएसओ दफ्तर से पंप मालिक के खिलाफ किसी तरह की तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।