फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A vicious criminal was injured in the encounter, his partner escaped.

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में शातिर एक बदमाश घायल, साथी भागा

Wed, 08 Oct 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A vicious criminal was injured in the encounter, his partner escaped.
भौराकलां। मंगलवार देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन




थाना प्रभारी टीम के साथ भौरा कलां-कुरावा जैतपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। कुरावा की ओर से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक बदमाश ने बाइक वापस मोड़ते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अरशद निवासी नवाबगढ़ी थाना सरधना, जिला मेरठ बताया। उसका साथी फिरोज भाग गया।


पुलिस उपाधीक्षक फुगाना रूपाली राव ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक,तमंचा, एक जिंदा कारतूस, खोखा व नलकूपों में चोरी करने में प्रयुक्त किए जाने वाले औजार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी भौरा कलां, तितावी एवं शाहपुर थाना क्षेत्र में नलकूपों में चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ जिला मेरठ व मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed