{"_id":"633c5629a156fa1e2527af54","slug":"a-teenager-has-been-sexually-assaulted-in-muzaffarnagar-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बंधक बनाकर किशोरी से दरिंदगी, तीन आरोपी दबोचे, आरोपियों ने दी थी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बंधक बनाकर किशोरी से दरिंदगी, तीन आरोपी दबोचे, आरोपियों ने दी थी ये धमकी
Tue, 04 Oct 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:20 PM IST
सार
किशोरी को बंधक बनाकर दरिंदगी की गई। आरोपियों ने धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार क्षेत्र में बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
खालापार निवासी एक किशोरी कई दिन पहले दिल्ली अपनी बहन के घर गई थी। वहां से वह दो अक्तूबर को अपने घर के लिए चली थी। शहर में पहुंचने पर उसे खालापार निवासी युवक शाहजेब बहला फुसला कर अपने साथी वजाहत के घर ले गया, जहां उसे तीन अक्तूबर की रात तक जबरन रखा गया।
विज्ञापन
आरोप है कि वजाहत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका साथी आतिफ भी घर पर मौजूद था। उसने मामले की शिकायत किसी से भी करने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
मंगलवार अलसुबह किशोरी किसी तरह शहर कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी दी। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोपहर में खालापार क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही