फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A student returning home from college was attacked with a sharp weapon

Muzaffarnagar News: कॉलेज से घर लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 22 Sep 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
A student returning home from college was attacked with a sharp weapon
मुजफ्फरनगर। कॉलेज से घर लौट रहे एक छात्र के सिर पर पीछे से किसी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिस समय हमला किया गया, उस समय घटना स्थल से चंद दूरी पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। किसी ने घायल की मदद नहीं की। घायल को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन

नगर के आर्य समाज मार्ग पर डीएवी इंटर कॉलेज में शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी दीपांशु कक्षा 11 में पढ़ता है। शनिवार दोपहर में कॉलेज की छुट्टी के बाद वह अपने साथी कार्तिक व अयान के साथ घर लौट रहा था। तीनों अलग अलग साइकिल पर थे। नावल्टी चौराहे के पास अयान व कार्तिक आगे निकल गए तभी पीछे रहे गए दीपांशु के सिर पर पीछे से वार कर उसे घायल कर दिया। हमलावर फरार हो गया। पीछे से हमला होने के कारण दीपांशु हमलावर को देख नहीं सका। हमले के दौरान नावल्टी चौराहे पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घायल की कोई मदद नहीं की। बाद में घायल को उसका साथी कार्तिक जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। सूचना देने पर कोतवाली पुलिस व घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल के भाई प्रियांशु ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि हमलावर की गिरफ्तारी के लिए नावल्टी व आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed