फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A shopkeeper was killed by stabbing him with a spear for asking for his dues

Muzaffarnagar News: उधारी मांगने पर दुकानदार की भाला घोंपकर हत्या

Mon, 23 Sep 2024 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper was killed by stabbing him with a spear for asking for his dues
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के कुरथल गांव में तंबाकू की पुड़िया के विवाद में तीन सगे भाईयों ने दुकानदार राजबीर कश्यप (50) और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। विवाद बढ़ने पर घर से भाला लाकर दुकानदार की छाती में घोंप दिया। शोर-शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। चिकित्सालय ले जाते समय दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुरथल निवासी राजबीर कश्यप अपने घर में ही परचून की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के ही सगे भाई टीलू, दीपक और मंगू ने दुकान खुलवाई। तंबाकू लेने के दौरान उधार के रुपये मांगने पर हमलावरों ने राजबीर और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि युवक पहले अपने घर चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह भाला लेकर दुकान पर पहुंचे। एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार की छाती में भाला घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन घायल दुकानदार को बुढ़ाना सीएचसी पर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मृतक के भाई संजीव की तहरीर पर गांव के तीन सगे भाई टीलू, दीपक व मंगू के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed