फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A sannyasin is the guide of the nation and society

राष्ट्र एवं समाज का मार्गदर्शक होता है संन्यासी

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
A sannyasin is the guide of the nation and society
खतौली के गांव रूकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राष्ट्र एवं समाज का मार्गदर्शक होता है संन्यासी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव रूकनपुर में सोमवार को आर्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी सत्यवेश महाराज ने संबोधन में कहा कि संन्यासी का मुख्य कार्य समाज सुधार है। ईश्वर भक्ति के बाद संन्यासी ही राष्ट्र एवं समाज का मार्गदर्शक होता है। वर्तमान में कुछ साधु-संन्यासी समाज को नशे में धकेलकर पथ भ्रष्ट कर रहे हैं।

क्षेत्र के गांव रूकनपुर में आयोजित आर्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि जिसके पास क्रोध है, उसे दूसरे शत्रु की आवश्यकता नही है। उन्होंने सरकार से अविलंब जनसंख्या कानून लागू करने और पूरे देश में गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। जगमाल सिंह ने कहा कि सभी भाइयों में राम-भरत जैसा प्रेम होना चाहिए। देशपाल आर्य, पंड़ित रामदेव शास्त्री, अजेश, जगदीश सिंह, पूर्व डीजीपी आनंद कुमार, घनश्याम प्रेमी, जबरसिंह, ब्रजपाल, जयपाल, मास्टर नाहर सिंह, प्रह्लाद सिंह, सुशील, रामपाल आर्य और सत्येंद्र आर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed