फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A road jam was created by placing the body on the road in front of the police station.

Muzaffarnagar News: थाने के सामने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Mon, 03 Nov 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A road jam was created by placing the body on the road in front of the police station.
ककरौली थाने के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन करते मृतक सोनू के परिजन व ग्रामीण। संवा
ककरौली। खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी सोनू की हत्या से गुस्साए परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को थाने के सामने सड़क पर शव रखकर तीन घंटे जाम लगाया। हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग कर नारेबाजी की। महिलाओं ने थाने के कार्यालय की कुर्सियों को पटक डाला। इसकी वीडियो वायरल हुई है। भोपा सीओ देवव्रत वाजपेई के समझाने पर भी लोग नहीं माने। उन्होंने पुलिस पर दो आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी 29 वर्षीय अनुसूचित जाति के युवक सोनू की शनिवार दोपहर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन व सैंकड़ों ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंचे। थाने के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस पर दो आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पुलिस ने मृतक के एक चचेरे भाई को शनिवार से थाने में बैठा रखा है, जो निर्दोष है। गुस्साईं महिलाएं थाने के ऑफिस के अंदर जाकर कुर्सियां पटकने लगीं, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस को 24 घंटे का समय देकर जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी मुखिया सांसद चंद्रशेखर के कहने पर खोला जाम

परिजनों व ग्रामीणों ने तीन घंटे तक सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। जिला पंचायत सदस्य संजय रवि ने भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर को वीडियो कॉल कर मामले से अवगत कराया। उन्होंने सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई व मृतक के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की। दोषियों पर कार्रवाई कराने का मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।


यह था मामला
शनिवार को ककरौली थानाक्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी 29 वर्षीय दलित युवक सोनू की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को रुड़कली मार्ग पर ईख के खेत में फेंक दिया था। उसे मोबाइल पर कॉल कर घर से बुलाया गया था। सड़क किनारे उसकी बाइक पड़ी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम को कोल्ड ड्रिंक की दो केन व खून लगा मुड़ा हुआ चाकू मिला था।

गंगा-स्नान मेले में दूसरे मार्ग से पहुंचे श्रद्धालु
सोनू के परिजनों व ग्रामीणों ने मोरना-जानसठ मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया, तो यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। शुकतीर्थ में आयोजित गंगा-स्नान मेले में जाने वाले श्रद्धालु बेहड़ा सादात से खरपौड़-मीरावाला होते हुए मोरना पहुंचे। वहीं मोरना की ओर से जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। करीब तीन घंटे बाद जाम खुला तो यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed