फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A report was filed against Ramavtar Palsania at the Bhaura Kalan police station.

Muzaffarnagar News: भौरा कलां थाने में रामावतार पलसानिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against Ramavtar Palsania at the Bhaura Kalan police station.
मुजफ्फरनगर /भौरा कलां। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी करने के मामले में रालोद कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया के खिलाफ तहरीर दी थी। भौरा कलां थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भौरा कलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी अनिल बालियान ने तहरीर देकर कहा कि एक अप्रैल को आरोपी ने अपनी फेसबुक पर तीस मिनट से अधिक का लाइव वीडियो वायरल किया था। जिसमें आरोपी ने सार्वजनिक मंच का दुरुपयोग करते हुए समाज में वैमनस्य, तनाव और अशांति फैलाने वाले गैर जिम्मेदाराना बयान दिए है।
विज्ञापन

उकसाने व धमकी देने के बयान भी दिए गए। अपने भाषण से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी की गई। इस मामले के वादी व अन्य रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने भौरा कलां थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दे कि इस मामले में रालोद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनपद के अधिकांश थानों में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed