{"_id":"62321bf90c8d29044e06936d","slug":"a-non-community-youth-brought-a-married-woman-from-maharaj-ganj-muzaffarnagar-news-mrt580652724","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज गंज से विवाहिता को भगा लाया गैर समुदाय का युवक, दबिश दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज गंज से विवाहिता को भगा लाया गैर समुदाय का युवक, दबिश दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गैर समुदाय के युवक द्वारा बहला फुसला कर भगा कर लाई विवाहिता की तलाश में महाराज गंज पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। विवाहिता व आरोपी युवक नहीं मिला। पुलिस टीम ने आरोपी के साथी को हिरासत में लिया है।
थाना सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महाराज गंज जनपद के थाना श्याम देरु रवा में तैनात निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ थाने आए थे। उन्होंने बताया था कि उनके यहां से एक विवाहिता को प्रेम जाल में फंसा कर गैर समुदाय का युवक भगा लाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। सर्विलांस की मदद से विवाहिता और युवक की लोकेशन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट क्षेत्र में मिली है। इसके बाद महाराज गंज व सिविल लाइन पुलिस ने दबिश शुरू की। मुख्य आरोपी व विवाहिता काफी प्रयासों के बाद भी नहीं मिल सकी। पुलिस ने एक युवक को आरोपी युवक से मोबाइल पर बात करने के आरोप में पकड़ा था। उसको साथ लेकर भी कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी व विवाहिता नहीं मिल पाए। बताया गया कि युवक महाराज गंज में काम करने गया था। विवाहिता व आरोपी युवक के न मिलने पर पुलिस टीम वापस महाराज गंज लौट गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की स्थानीय पुलिस ने तलाश शुरू की है।