फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A man killed in dispute over 200 rupees in Rajpur village of Muzaffarnagar district

Muzaffarnagar: 200 रुपये के विवाद में मार डाला, तीन लोग हुए घायल, वारदात से गांव में फैली दहशत

Tue, 14 Feb 2023 09:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : 200 रुपये के विवाद में एक व्यक्ति को मार डाला। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
A man killed in dispute over 200 rupees in Rajpur village of Muzaffarnagar district
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ क्षेत्र के राजपुर गांव में मजदूरी के 200 रुपये के विवाद में मजदूर और उसके परिवार पर फायरिंग की गई। गोली लगने से संजू वाल्मीकि (35) की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात राजपुर गांव में वाल्मीकि समाज के मोहित और संजू पुत्र अमर सिंह का मजदूरी को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद हुआ। इस दौरान अन्य लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद हमलावर पक्ष ने संजू के घर पर पहुंचकर परिवार पर फायरिंग की गई। गोली लगने से संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर डबल मर्डर केस: इंसाफ की आस में सूख गए परिजनों के आंसू,हत्यारों का नहीं लगा सुराग,आखिर कब मिलेगा इंसाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिजन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जानसठ लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। छर्रे लगने से संजू का चार साल का बेटा शौर्य और पांच साल की बेटी दिव्या भी घायल हुई है। मृतक के भाई घायल मोहित वाल्मीकि ने बताया कि 200 रुपये को लेकर विवाद हुआ है। इसी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर आकर फायरिंग कर दी। उधर, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed