फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A grand procession was taken out on Vishwakarma Jayanti in Muzaffarnagar.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - विश्वकर्मा जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

Mon, 18 Sep 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on Vishwakarma Jayanti in Muzaffarnagar.
- बैंडबाजों के साथ मनमोहिनी झांकियां शोभायात्रा में शामिल हुई
विज्ञापन

- विश्वकर्मा चौक पर पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा जयंती पर शहर में बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों ने मनमोहा। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा विश्वकर्मा चौक पर संपन्न हुई। विश्वकर्मा चौक पर यज्ञ किया गया।
यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा विश्वकर्मा चौक से भोपा रोड, मालवीय चौक, झांसी की रानी, शिव मूर्ति, रुडकी रोड, अहिल्याबाई चौक, फ्रेंडस कालोनी, कच्ची सड़क, घास मंडी, अंसारी रोड से भोपा पुल होती हुई विश्वकर्मा चौक पर ही सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ सुंदर झांकियां ने मन मोहा। शोभायात्रा को सफल बनाने में जगदीश पांचाल, देशपाल पांचाल, नरेश विश्वकर्मा, महावीर पांचाल, नंद किशोर पांचाल, राजकुमार पांचाल, लोकेश पांचाल, अनुज विश्वकर्मा, प्रदीप धीमान, उमेश धीमान, ओमप्रकाश धीमान, मुकेश धीमान, योगेश धीमान, नरेश पांचाल, शिव कुमार धीमान, संदीप, आशीष, सूरजमल, विपिन, रामकिशन, अशोक, एके विश्वकर्मा, रजत, मोहित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


तकनीकी क्रांति विश्वकर्मा की देन : कपिल
फोटो
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा पूजा दिवस महोत्सव विश्वकर्मा मंदिर रामपुरी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी क्रांति विश्वकर्मा की ही देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में यज्ञ पुरोहित अरविंद धीमान एवं यज्ञमान के रूप में विनोद धीमान सपत्नीक एवं गोपाल पांचाल सपत्नीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी बाबूराम पांचाल एवं संचालन मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश धीमान एवं कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश धीमान ने किया। यज्ञ उपरांत भोग प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा रहे।
कपिलदेव ने कहा कि आज जिस युग की हम कल्पना कर रहे हैं और जिस युग में जी रहे हैं वह भगवान विश्वकर्मा की ही देन है। सुई से लेकर आज के संचार क्रांति के जनक भगवान विश्वकर्मा हैं। जिसमें मोबाइल, इंटरनेट तथा तमाम तरह की टेक्नोलॉजी का प्रयोग उन्हीं की देन है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश धीमान, जगदीश पांचाल, उपमंत्री योगेंद्र धीमान, सुरेश धीमान, ओम प्रकाश धीमान, रजत धीमान सभासद, निशांत धीमान, ईश्वर धीमान, विनोद जांगिड, राजेश धीमान, शिवम धीमान पत्रकार, भीष्म धीमान, अक्षय धीमान गुल्लू, अरुण धीमान आदि रहे।

यज्ञ के साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती यज्ञ, पूजा-पाठ, यंत्र पूजन के मनाई गई। पीएम मोदी का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया। शहीदों के सम्मान में भी यज्ञ में आहुति दी गई। रेशू एडवरटाइजिंग फैक्टरी में विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष यज्ञ, पौधरोपण और गोपूजन किया गया। यज्ञ के जजमान शोभित गर्ग, मोहित गर्ग ने पंडित विनय जुगड़ी के द्वारा मंत्रोच्चारण से कराए गए यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू, रविकांत अग्रवाल, बलबीर, भारत भूषण, अतुल कुमार, विजय गोस्वामी, प्रशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed