फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A glimpse of developed India is seen in the budget

Muzaffarnagar News: बजट में दिखाई दे रही विकसित भारत की झलक

Wed, 24 Jul 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 24 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of developed India is seen in the budget
मुजफ्फरनगर। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर अर्थशास्त्री, सीए और आयकर अधिवक्ता ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। बजट को विकसित भारत का आधार बताया जा रहा है। कृषि, रोजगार, कौशल विकास के लिए बजट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज की अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सुषमा सैनी का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बजट 2024-25 में विकसित भारत के लिए नौ सूत्रीय रोडमेप प्रस्तुत किया है। रोजगार सृजन और कौशल विकास पर जोर दिया गया है। देश के विकास के लिए 41.21 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई इंटर्नशिप योजना का एलान किया गया है। इसमें एक करोड युवाओं को लाभ होगा। सोने, चांदी आदि पर सीमा शुल्क में छह प्रतिशत कटौती कर दी है, इससे इनके दाम कम होगे। बजट में महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट 2047 के विकसित भारत की ओर इंगित करता है।
विज्ञापन

सीए कुनाल सिंघल का कहना है कि आम बजट में कृषि के लिए डेढ़ लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान है। इससे हमारा कृषि सेक्टर आगे बढ़ेगा। कौशल विकास योजना के तहत नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की गई है। मुद्रा लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने का काम किया गया है। उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक का लोन हम ले सकते हैं इससे हमारे नौजवानों के लिए उच्च शिक्षा लेने का रास्ता खुलेगा। तीन करोड़ नए आवास, महिलाओं के लिए नई रोजगार की योजनाएं, नए हाईवे नए मेडिकल कॉलेज नए एयरपोर्ट की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता मशकूर अहमद का कहना है कि आयकर स्लेब में आम जनता को जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं हो पाई है। बावजूद इसके बजट सही रहा है। बजट में देश की आधार संरचना पर जोर दिया गया है। आयकर की दृष्टि से कुछ अधिक बदलाव नहीं हुए है। कौशल विकास मिशन, रोजगार, कृषि पर अधिक जोर दिया गया है।
---------------------------
- रणवीर सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed