फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A girl lured from Madhya Pradesh was found, and a young man was arrested.

Muzaffarnagar News: मध्य प्रदेश से फुसलाकर लाई युवती मिली, युवक पकड़ा

Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A girl lured from Madhya Pradesh was found, and a young man was arrested.
सिखेड़ा/जानसठ। थाना सिखेड़ा के गांव सिखरेड़ा का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक मध्य प्रदेश से हिंदू समाज की युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले आया और धर्मांतरण का प्रयास किया। बघरा योग साधना आश्रम के संचालक यशवीर महाराज की सूचना पर पुलिस ने युवती को तलाश कर युवक को हिरासत में ले लिया। मध्य प्रदेश पुलिस व परिजन युवती को साथ ले गए।
विज्ञापन






सिखेड़ा थाना के गांव सिखरेड़ा निवासी शावेज मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित एक फैक्टरी में ठेकेदारी का काम करता है। बीती रात वहां से वह हिंदू समाज की एक युवती को बहला फुसलाकर गांव ले आया था। किसी ने यह जानकारी यशवीर महाराज को दी। उन्हें बताया गया कि युवती का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सिखेड़ा पुलिस ने आरोपी को घर से हिरासत में लेकर युवती को तलाश लिया। दोनों को थाने लाया गया। पुलिस ने यह जानकारी युवती के परिजनों व वहां की पुलिस को दी। मध्य प्रदेश से आकर परिजन व पुलिस युवती को ले गई। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि युवती को मध्य प्रदेश पुलिस व परिजन ले गए है। युवक से पूछताछ की जा रही है। धर्मांतरण कराने का प्रयास का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed