फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A film will be made on the life of the infamous Nafees Kalia

Muzaffarnagar News: कुख्यात नफीस कालिया के जीवन पर बनेगी फिल्म

Tue, 10 Sep 2024 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
A film will be made on the life of the infamous Nafees Kalia
मुजफ्फरनगर। कोहिनूर फिल्मस व पीएम फिल्मस एंटरटेनमेंट के बैनर तले हिंदी फीचर फिल्म कालिया का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह फिल्म कुख्यात नफीस कालिया के जीवन पर बनाई जा रही है। इसके लेखक निर्माता सलीम गौर व प्रदीप मारू है। सलीम गौर ने पूर्व समय में पेट्रोल फिल्म बनाई थी। इस बारे में दोनों निर्माताओं ने प्रेसवार्ता मेंं जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड, मुंबई में की जाएगी। मुुंबई से 40 कलाकारों की टीम फिल्म को बनाएगी। फिल्म की पटकथा लिखी जा चुकी है। फरवरी माह में शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में बदमाश शिवकुमार की मौत के साथ शुरू हुए कुख्यात नफीस कालिया के अपराधिक जीवन से हरियाणा गैंगवार में उसकी हत्या तक की कहानी को फिल्माया जाएगा। प्रेसवार्ता में आयशा, सारा खान, इशान खान, तेजा राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed