फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A father of four children raped a woman on the pretext of marriage.

Muzaffarnagar News: चार बच्चों के पिता ने शादी का झांसा लेकर किया दुष्कर्म

Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A father of four children raped a woman on the pretext of marriage.
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ चार बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने सगाई करने का नाटक भी किया। शादी की तारीख तय की लेकिन बरात लेकर नही पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी लगाया गया कि उसके परिचित इस्लाम ने खालापार के मक्कीनगर निकट मुगल गार्डन के पास रहने वाले मुबारिक से तीन माह पहले मिलवाया था। कहा गया था कि मुबारिक उससे शादी करना चाहता है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मोबाइल पर बात करना शुरू कर दिया और शादी का झांसा देकर उसे सब्जबाग दिखाता रहा। कई बार शादी के नाम पर बहला फुसलाकर मना करने के बावजूद दुष्कर्म किया। सात नवंबर को वह दोस्तों को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और सगाई करने की बात करते हुए चांदी की अंगूठी पहनाकर व 11 हजार रुपये देकर 11 नवंबर को शादी करना तय किया। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। लेकिन तयशुदा समय पर बरात नही पहुंची। इसके बाद पता चला कि आरोपी चार बच्चों का पिता है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed