फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A farmer's body was found with bullet wounds in the field

Muzaffarnagar News: समर कैंप में संवार रहे बच्चों का हुनर

Sat, 24 May 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A farmer's body was found with bullet wounds in the field
राजकीय शै​क्षिक संग्रहालय में चल रहे ​शिविर में मूर्ति बनाने की कला सीखते हुए विद्यार्थी स्रोत 
मुजफ्फरनगर। स्कूलों में चल रहे समर कैंप में विद्यार्थियों का हुनर संवारा जा रहा है। कहीं बच्चों को मिट्टी की मूर्ति बनाने की कला सिखाई जा रही है तो कहीं पेंटिंग बनाना। योग क्रियाओं से उन्हें सेहतमंद रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की जा रही है। शुक्रवार को भी समर कैंप में कई क्रियाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय शैक्षिक संग्रहालय में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के समर कैंप में विद्यार्थियों ने मिट्टी की मूर्ति बनाने की कला सीखी। मूर्ति कलाकार भूपेंद्र आर्य ने बच्चों को मिट्टी से मूर्ति के निर्माण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और बनाने का अभ्यास कराया। शिविर में लगभग 253 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संग्रहालय के प्रभारी अनिल कुमार योग क्रिया अनुलोम- विलोम, संधि संचालन एवं अन्य आसान का अभ्यास कराया। शिक्षक ब्रह्मप्रकाश ने विद्यार्थियों की टीम बनाकर उन्हें रंगोली बनाना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed