Muzaffarnagar: डॉक्टर से साढ़े पांच लाख की ठगी, जोनल हेड ने ऐसे बनाया शिकार, मुकदमा दर्ज
Muzaffarnagar News : डॉक्टर से साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित डॉक्टर ने जोनल हेड पर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल सेमिनार में शामिल होने के लिए दुबई भेजने के नाम पर मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित चिकित्सक ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर में प्रकाश चौक के निकट प्रतिष्ठित चिकित्सक एमके बंसल पिछले साठ साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने मुकदमा लिखाया कि उनके प्रोफेशन के क्रम में उनके पास विभिन्न दवा कंपनियां उनसे समय-समय पर संपर्क करती रहती है और विभिन्न सेमिनार में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी करती है।
उन्होंने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में उनके पास ग्रेलनमार्क कंपनी के जोनल हेड विशाल पांडेय ने उन्हें फोन कर कहा कि उनकी कंपनी 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक दुबई मेडिकल सेमिनार करना चाहती है, जिसमें शामिल होने पर उन्होंने सहमती दे दी।
यह भी पढ़ें: Meerut: घर पहुंचा यूट्यूबर का शव, मचा कोहराम, फोटो-वीडियो देख बिलखते रहे परिजन, देखें तस्वीरें
बताया गया कि विशाल पांडेय ने आने-जाने व होटल का खर्च पहले तो स्वयं उठाने को कहा। लेकिन कहा कि बाद में कंपनी यह पूरा खर्च चुकता कर देगी। इस पर उन्होंने साढ़े पांच लाख खर्च विशाल पांडेय द्वारा बताए खाते में जमा करा दिए गए।
यह भी पढ़ें: फिल्मी अंदाज: कड़-कड़ाती ठंड में जान पर खेल गया 12वीं का छात्र, गंगनहर में कूदकर बचाई महिला की जान, तस्वीरें
वहीं छह दिसंबर को उन्हें 62300 रुपये का चेक भेजा जो बैंक में भुगतान के लिए लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद से विशाल पांडेय से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।