यूट्यूबर सुनील सैनी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने किसी तरह पीड़ित परिवार को संभाला।
एक सप्ताह पहले ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय डूबा था सुनी सैनील
मीनाक्षीपुरम ई-63 मेरठ निवासी यूट्यूबर सुनील सैनी (26) एक सप्ताह पहले ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय डूब गया था। वहीं गुरुवार को सुनील सैनी का शव पशुलोक बैराज से मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। ऋषिकेश पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
2 of 8
परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार रात शव मीनाक्षीपुरम पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। बड़ी संख्या में पड़ोसी और क्षेत्र के लोग पहुंचे। नहाते समय की वीडियो और फोटो में सुनील को देखकर परिवार के लोग बार-बार रोते-बिलखते रहे। यह वीडियो और फोटो उसके दोस्तों ने ही बनाए थे।
3 of 8
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।
- फोटो : amar ujala
वहीं गमगीन माहौल में रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान अधिकतर लोगों की आंखें नम हो गईं।
4 of 8
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
ऋषिकेश में एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान सुनील सैनी गंगा में डूब गया था। कई दिन से तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम ने शव निकाला। परिजनों ने शव की शनाख्त सुनील के रूप में की।
5 of 8
सुनील सैनी।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि सुनील सर्वाइवल नील नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील फ्रीलांस फोटोग्राफर भी था। वह ऋषिकेश में योग से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। जैसे ही युवक का शव मीनाक्षीपुरम पहुंचा तो बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं। सुनील के बड़े भाई सुशील सैनी कांग्रेस से कसेरूखेड़ा के पार्षद रहे हैं। इस बार भी वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।