{"_id":"63b31a88d2242610ee5744f4","slug":"a-crook-was-injured-in-an-encounter-in-muzaffarnagar-and-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल, फिर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी चकमा देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल, फिर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी चकमा देकर फरार
Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ : पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि मौके से दूसरा बदमाश पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी छयमार गैंग का बताया गया है। जो इलाकों में घूम-घूमकर लूटपाट करते है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब नौ बजे चरथावल थाना क्षेत्र के कसियारा के मार्ग स्थित रजबहे पर लूटपाट करने के इरादे से बदमाशों के घूमने की सूचना लगी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर दी। घटनास्थल पर दो संदिग्ध युवक बाइक पर दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखकर दोनों आरोपी टीम पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद किए, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सलमान निवासी गांव पीपलसाना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद है। पूछताछ में मालूम हुआ कि वह रात को घूमकर मौका देखते ही लूटपाट की घटना को अंजाम देते है। आरोपी पर लूटपाट आदि के कई मुकदमे दर्ज है। फरार हुए साथी के बारे में पूछताछ की गई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: होटल में खून से लथपथ लाश देख उड़े अफसरों के होश, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की ये बड़ी वजह
पुलिस आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ सदर यतेंद्र सिंह पंवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की और पुलिस कार्रवाई की सराहना की।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चार डिग्री वाली ठंड, कांप उठे शहर के लोग, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी और मुश्किल