फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A criminal from Bihar carrying a reward of Rs 2 lakh killed in an encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में बिहार से दो लाख का इनामी बदमाश ढेर

Thu, 06 Jun 2024 04:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
A criminal from Bihar carrying a reward of Rs 2 lakh killed in an encounter
मुजफ्फरनगर। देर रात थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव इंचौड़ा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों की एसटीएफ नोएडा, बिहार व रतनपुरी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें बिहार से दो लाख का इनामी बदमाश निलेश राय मारा गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने उसके पास से बाइक व दो पिस्टल व एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात रतनपुरी थाने की कल्याणपुर पुलिस चौकी पर नोएडा और बिहार की एसटीएफ टीम अपराधियों के बारे में जानकारी ले रही थीं। तभी बुढ़ाना की तरफ से एक बाइक पर आते तीन युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा तो वे पुलिस पर फायरिंग कर खतौली-बुढ़ाना मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो गांव इंचौड़ा के जंगल में उनकी बाइक फिसल गई और दो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के कुख्यात बदमाश निलेश राय, निवासी बारो रामपुर थाना गढ़हरा बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। उस पर बिहार सरकार ने दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। निलेश पर हत्या, लूट , डकैती और रंगदारी जैसे 16 गंभीर धाराओं के मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को थाना गढ़हरा क्षेत्र बेगूसराय में पुलिस ने छापा मारा था, तब निलेश ने साथियों के साथ बिहार पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायर किए थे और वह मौके से भाग गया था। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी थी। निलेश के दोनों फरार साथियों की तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed