फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'A city should be like Ayodhya, you should be like a family of Raghukul'.

‘नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो’

Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
'A city should be like Ayodhya, you should be like a family of Raghukul'.
संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करती मैथिली ठाकुर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक भक्ति भाव से लोग प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजन सुनते रहे। मैथिली के भजन ‘नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो, चरण हो राघव के, जहां मेरा ठिकाना हो’ पर पांडाल भाव-विभोर हो गया।
शुक्रवार रात मैथिली ठाकुर की भजन संध्या का शुभारंभ डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। नुमाइश में पहली बार पहुंची मैथिली का लोगों ने हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

लोक गायिका ने प्रसिद्ध भजन ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे मिलाइके रे...’ से शुरूआत की तो लोग भक्ति के रंग में रंग गए। उनके भजन वृंदावन जाने को जी चाहता है, राधे-राधे गाने को जी चाहता है’ पर लोगों ने खूब प्रशंसा की। सर्द रात में सुरीली आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला। मैथिली के भजन %मुरलीधर छलिया मोहन हम भी तुमको दिल दे बैठे हैं...’ को लोगों ने खूब पसंद किया और हौसला बढ़ाया। देर रात तक एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन की हर फरमाइश को मैथिली ने किया पूरा
बेहद सर्द रात में होनहार गायिका ने सुरों का जादू बिखेरा। भजनों का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों ने फरमाइश शुरू कर दी। मंच तक पर्चियां पहुंचाई जाने लगी। मैथिली ने सबकी पसंद के भजन सुनाएं।
बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक
दुनियाभर में अपनी गायिकी के दम पर पहचान बना चुकी मैथिली के कार्यक्रम को सुनने के लिए बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। सोशल मीडिया पर ठाकुर की फैन फालोइंग है। फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ रही।

मुजफ्फरनगर मेरे घर जैसा लगा : मैथिली
गायिकी के दम पर देश दुनिया में पहचान बना चुकी मैथिली ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शनी में पहली बार पहुंची हूं। यहां लोगों ने बहुत प्यार दिया। ऐसा लगा जैसे अपने घर में ही हूं।

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करती मैथिली ठाक?

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करती मैथिली ठाक?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में मौजूद अतिथि।

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में मौजूद अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्य?

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्य?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करती मैथिली ठाक?

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करती मैथिली ठाक?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करती मैथिली ठाक?

मुजफ्फरनगर के जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित संगीत संध्या में गीत प्रस्तुत करती मैथिली ठाक?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed