{"_id":"57b3703a4f1c1be1706eae1f","slug":"a-celebration-of-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों का काम करने अपार सुख मिलता है : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों का काम करने अपार सुख मिलता है : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीएम डीके सिंह ने कहा कि इस जिले को फिर से मोहब्बतनगर के रूप में स्थापित करना है। आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार नुमाइश का आयोजन कराया जाएगा। प्रत्येक माह की एक तारीख को सरकारी वेतन पाने वाले हम सब सौभाग्यशाली हैं।
समस्याएं लेकर हमारे पास आने वाले लोगों की समस्या का निराकरण करने में देरी नहीं होनी चाहिए। किसी गरीब का काम करके जो सुख मिलता है, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।
डीएम ने कहा कि देश की आजादी में जिन लोगों का योगदान रहा है, उनको हमें नहीं भूलना चाहिए। राष्ट्र की असली सेवा यही है कि हम समय से लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। किसी भी पीड़ित को टरकाने वाला काम नहीं होना चाहिए। हमें भगवान ने इतनी अच्छी नौकरी दी है तो हमें अपने दायित्वों का निर्वहन भी करना चाहिए। डीएम ने कहा कि जिले में 146 तालाब कब्जामुक्त कराए गए हैं।
विज्ञापन
इन तालाबों के किनारे पौधे लगाने का अभियान चलाया गया। पौधरोपण के साथ तालाबों को कब्जा होने से बचाना भी इसका लक्ष्य है। जिले के 128 परिषदीय स्कूलों में लॉन का फील्ड तैयार किया जा रहा है। स्कूलों में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में हमें शिक्षा का माहौल तैयार करना है, जो जिस विद्यालय में पढ़ा है उसकी देखरेख जरूर करें। लोकवाणी और जनवाणी केंद्रों ने जनता की राह आसान की है।
इसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। प्रत्येक गांव में केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि वारिसान दर्ज करने, पारिवारिक लाभ योजना, एलईडी बल्ब, कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ सीधे जनता को हुआ है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह को पुष्पाहार एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बड़कली में जाकर वयोवृद्घ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्योति प्रसाद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को एडीएम वित्त सुुनील सिंह, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, तहसीलदार रजनीकांत, प्रशासनिक अधिकारी सुल्ताना बदर आदि ने विचार रखे। उधर, पुलिस लाइन से डीएम दिनेश कुमार और एसएसपी दीपक कुमार ने स्कूली बच्चों को हरी झंडी दिखाई।