फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A case of cyber fraud of Rs 5 lakh has been registered.

Muzaffarnagar News: पांच लाख की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A case of cyber fraud of Rs 5 lakh has been registered.
मुजफ्फरनगर। कूलर कारोबारी से पांच लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर ठगों ने उनके खाते से निकाले पांच लाख रुपये में से चार लाख दो हजार रुपये का दो बैंकों की शाखा से भुगतान ले लिया है। 98 हजार रुपये पुलिस ने खाते में फ्रीज कराए हैं।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी अनिल कुमार ने गूगल से प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद पीएनबी वन एप लोड करना चाहा था। साइबर ठग ने उन्हें एपीके फाइल भेज कर इस कार्य को पूरा कराने के लिए फार्म भरवाया था। इसके बाद खाते से दो बार में पांच लाख रुपये निकाल लिए थे। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जानकारी की तो पता चला कि वेस्ट बंगाल के बिजोय नगर की यस बैंक की मध्यम ब्रांच व पश्चिम बंगाल कोलकाता के विधान सरानी की बंधन बैंक ब्रांच में ढाई-ढाई लाख रुपये पहुंचे थे। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

63 हजार 744 रुपये वापस कराए
मुजफ्फरनगर। सेना से सेवानिवृत्त भौरा कलां निवासी सहदेव तोमर से एक साल पहले क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी भेजकर ठगी की थी। उनके खाते से क्रेडिट कार्ड से 89 हजार रुपये निकाले थे। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के खाते में 63 हजार 744 रुपये वापस कराए हैं। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पीड़ित के बाकी रुपये के लिए कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed