{"_id":"69123dad7e0090f4630c39ba","slug":"a-case-of-celebratory-firing-has-been-registered-against-a-bjym-leader-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-158367-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाजयुमो नेता के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाजयुमो नेता के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ मंसूरपुर। भाजपा युवा मोर्चा के नई मंडी मंडल के उपाध्यक्ष रजत गोयल केे मंसूरपुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले रिवाल्वर के बारे में जांच शुरू कर दी है।
मंसूरपुर थाना पुलिस ने बताया कि शादी के दौरान हर्ष फायरिंग की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसकी जांच की गई तो पता चला कि वीडियो चार नवंबर को द रेडिएंट होटल पर शादी समारोह की है। एक युवक दूल्हे की बोगी पर चढ़कर हर्ष फायरिंग कर रहा है। वह दूल्हे का हाथ लगाकर कर फायरिंग कराता है।
फायरिंग करने वाला रिवाल्वर बताया गया है। मुकदमा दर्ज कर रिवाल्वर के बारे में जानकारी की जा रही है। उधर, बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाला युवक भाजपा युवा मोर्चा नई मंडी मंडल में उपाध्यक्ष है। उन्होंने रिवाल्वर को खिलौना बताया है।
विज्ञापन
-- -- --
प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया । इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को सुना। प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से संवाद कर उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की प्रशिक्षण संबंधी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें प्रथम योगेंद्र कुमार आर्य, द्वितीय गौरव कुमार व भानु प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें सम्मानित किया गया। उन्हें साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।
-- -- -
वंदे मातरम राष्ट्र गीत का सामूहिक गायन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रगीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को सुबह के समय एसएसपी व एसपी क्राइम के कार्यालय पर वंदे मातरम राष्ट्रगीत का गायन किया। इस अवसर पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे आदि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -
पुलिस मॉर्डन स्कूल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सेना नायक 47वीं वाहिनी पीएसी चारु निगम ने पुलिस मॉर्डन स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना कर बच्चों को प्रेरणादायी संदेश दिया। पीएसी संस्थापना दिवस–2025 समारोह के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में संचालित सभी पुलिस मॉर्डन स्कूलों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के चयन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसी क्रम में यह निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को देखा। इस अवसर पर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की सहायक सेना नायक अवंतिका उपाध्याय, पुलिस माॅर्डन स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा मौजूद रही।