फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A accused arrested by police and sent to jail in cheated of 79 lakh rupees from BKU leader in Muzaffarnagar

UP: भाकियू नेता से 79 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी दबोचा, पत्नी-बेटे की तलाश में दबिश जारी, ये था पूरा मामला

Wed, 22 Jun 2022 09:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jun 2022 09:50 PM IST
सार

भाकियू नेता से 79 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। अभी आरोपी की पत्नी और बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
A accused arrested by police and sent to jail in cheated of 79 lakh rupees from BKU leader in Muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के साथ गैस एजेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करके 79 लाख रुपये हड़पने के नामजद आरोपी हरि तोमर निवासी गोकुलधाम मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी की पत्नी और पुत्र अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि रतनपुरी निवासी भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम से गैस एजेंसी देने के नाम पर एजेंसी मालकिन गढ़मुक्तेश्वर की आदर्शनगर कॉलोनी निवासी मीनाक्षी और उसके पति हरि तोमर व पुत्र विनीत कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके 79 लाख 24 हजार रुपये हड़प लिए थे। यह रकम कपिल सोम ने अपने और अपने भाई के बैंक खाते से ट्रांसफर किये थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा कपिल सोम ने करीब 24 लाख रुपये एजेंसी मालकिन मीनाक्षी, उसके पति हरि तोमर और उसके पुत्र विनीत को नकद भी दिए थे। रुपये मिलने के बाद इन लोगों ने एजेंसी नाम करने से साफ इंकार कर दिया। इस संबंध में 12 अप्रैल को कपिल सोम ने तीनों आरोपियों मीनाक्षी, उसके पति हरि तोमर और पुत्र विनीत कुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि जिस गैस गोदाम का इन लोगों ने कपिल सोम के नाम बैनामा किया था, उस गोदाम पर बैंक का काफी लोन बकाया था। जिस कारण इस मामले में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात

वहीं बुधवार को इस मामले में रतनपुरी पुलिस ने नामजद आरोपी हरि तोमर पुत्र मोहर सिंह निवासी आदर्शनगर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़, हाल निवासी ए ब्लॉक गोकुलधाम मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed