फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस लाइन में मनचले की धुनाई

पुलिस लाइन में मनचले की धुनाई

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में छेड़छाड़ कर रहे युवक की छात्रा के परिजनों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। देरशाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास जारी था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन निवासी छात्रा को कच्ची सड़क निवासी युवक स्कूल से आते-जाते पीछा कर परेशान कर रहा था। शनिवार को भी आरोपी ने स्कूल से लौट रही छात्रा का पीछा किया और पुलिस लाइन तक जा पहुंचा। छेड़खानी करने पर छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा की आवाज सुनकर परिजन भी मौके पर जा पहुंच गए और अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना पर युवक के परिजन भी थाने जा पहुंचे और उसकी मान मनौवल करने लगे। शाम तक आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी। कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयासरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed