फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चाचा-भतीजे से मारपीट में छह पर मुकदमा

चाचा-भतीजे से मारपीट में छह पर मुकदमा

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैराना। चलती बस में चाचा-भतीजे से मारपीट प्रकरण में पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मारपीट के विरोध में राजमार्ग पर जाम लगाने के आरोप में भी पुलिस ने 13 नामजदों समेत 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव अलीपुर निवासी नसीम बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आमिर के साथ शामली से बस में सवार होकर घर लौट रहा था। चलती बस में समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने चाचा-भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायलों ने मन्ना माजरा बस स्टैंड पर उतरकर परिजनों को सूचना दी तो तनाव फैल गया था। मारपीट के विरोध में मन्ना माजरा और अलीपुर के ग्रामीणों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। सीओ प्रकाश कुमार के आश्वासन पर ग्रामीण जाम खोलने पर राजी हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल नसीम के चाचा की तहरीर पर कण्डेला निवासी राहुल को नामजद करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राजमार्ग पर जाम लगाने के आरोप में पुलिस की ओर से लिखे गए मुकदमे में अलीपुर निवासी आलमदीन, वकील, मुरसलीन, खालिद, हारूण, मेहरबान, इकरार, अबीहसन, अफजाल, जुबैद और मन्ना माजरा निवासी आशिक को नामजद करते हुए 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मारपीट के आरोपियों और जाम लगाने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed