Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कहां से आई लेखपाल के पास करोड़ों की संपत्ति?

कहां से आई लेखपाल के पास करोड़ों की संपत्ति?

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयभगवान और प्रशासनिक मशीनरी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों एक-दूसरे के काले चिट्ठे खोल रहे हैं। प्रशासन ने लेखपाल जयभगवान की संपत्ति की लिस्ट तैयार कर ली है। लेखपाल ने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम 16 जगहों पर करोड़ों की संपत्ति खरीद रखी है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व रामकिशन शर्मा ने बताया कि जयभगवान ने अपनी पत्नी, भाई-भतीजों और सालों के नाम से जमीन खरीदी है। प्रशासन को अभी तक जो डाटा प्राप्त हुआ है, उसमें 2006 में जयभगवान ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के नाम से सुरेंद्र कौर और जयजी से जमीन खरीदी। अपने भतीजे गौरव के नाम ओमकार से जमीन ली। 2007 में अपनी पत्नी के नाम ही हरप्रीत से जमीन ली। 2008 में भतीजे गौरव के नाम सुरेंद्र कौर और हरजीत से जमीन खरीदी। 2009 में भतीजे गौरव के नाम दो बैनामे हरजीत और हरप्रीत से कराए। 2010 में जयभगवान ने दो बैनामे कराए, इनमें एक बैनामा भतीजे गौरव और दूसरा साले सतीश के नाम कराया। 2011 में पांच बैनामे कराए, इनमें दो बैनामे अपने साले सतीश और तीन बैनामे अपनी पत्नी लक्ष्मीदेवी के नाम कराए। सारी जमीन मनजीत से ली गई। इस तरह उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। बाकी संपत्ति का ब्यौरा भी एकत्र कराया जा रहा है। दूसरी तरफ जयभगवान का कहना है कि उसके और उसकी पत्नी के नाम केवल 75 बीघा जमीन है। प्रशासन ने लेखपाल के खिलाफ प्रॉपर्टी का चिट्ठा तैयार कर लिया है। अब लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सवाल यह भी है कि छोटी सी नौकरी करने वाले लेखपाल के पास करोड़ों की यह संपत्ति कहां से आई। लेखपाल ने जो घालमेल में किया, उसमें अधिकारियों की क्या भूमिका रही।
विज्ञापन


सीलिंग की जमीन भी खरीद डाली
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त रामकिशन शर्मा ने बताया कि जयभगवान ने सीलिंग की जमीन ही खरीद डाली। शाहपुर में सुरेंद्र कौर की जमीन सीलिंग में आ रही थी। जयभगवान ने 136 गाटा जमीन अपने भतीजे गौरव और लेखपाल शिवकुमार के पुत्र राहुल के नाम खरीद ली। जलालपुर नीला में सीलिंग की 272 गाटा जमीन लेखपाल जरीफ के पुत्रों इरफान, फुरकान, आरिफ के नाम करा दी। मुजाहिदपुर गैर अहतमाल में अपने साले सतीश के नाम सीलिंग की जमीन खरीदी। रहड़वा गैर अहतमाल में अपनी पत्नी लक्ष्मीदेवी के नाम तीन स्थानों पर 342, 344, 345 गाटे जमीन खरीद ली। नियमानुसार सीलिंग की जमीन खरीदी नहीं जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed