{"_id":"49-79203","slug":"Muzaffar-nagar-79203-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को घिरा देख बाइक छोड़ भागे लुटेरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को घिरा देख बाइक छोड़ भागे लुटेरे
Muzaffar nagar
Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। बाइक सवारों से लूटपाट के दौरान मौके पर आए कुछ किसानों और बाइक सवारों को देख बदमाश घबरा गए। बदमाश खुद को घिरता देख अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ खेतों में कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव डूंडूखेड़ा निवासी संदीप और राजकुमार सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पानीपत से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। गांव सहपत के नजदीक यमुना बांध पर बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकवा लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर दोनों के कब्जे से एक मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान पीछे से कुछ किसानों और सामने से एक बाइक आ गई। बदमाश खुद को घिरा पाकर अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ खेतों में कूदकर फरार हो गए। पीड़ितों ने राहगीरों को वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खेतों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। बाद में पीड़ित संदीप ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।