{"_id":"49-79159","slug":"Muzaffar-nagar-79159-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, 1.82 लाख बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, 1.82 लाख बरामद
Muzaffar nagar
Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने रविवार देर रात बुढ़ाना रोड से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बागपत में भट्ठा ठेकेदार से लूटी गई धनराशि में से 1.72 लाख रुपये तथा शाहपुर में पशु व्यापारी से हुई लूट में से 10.490 रुपये बरामद किए गए।
शाहपुर के बुढ़ाना रोड पर रविवार देर रात एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव असारा निवासी आरिफ और दोघट थाना क्षेत्र के गांव फ्रांसगढ़ निवासी मीरहसन शामिल हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर लुटेरे हैं, जिन्होंने शाहपुर, रतनपुरी के साथ ही बागपत में भी लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरिफ की निशानदेही पर बागपत में दो दिन पूर्व भट्ठा लेबर ठेकेदार से लूटे गए 1.82 हजार रुपयों में से एक लाख और मीरहसन की निशानदेही पर 72 हजार रुपये बरामद किए गए। इनके अलावा, आरिफ के पास से 10,490 रुपये अन्य बरामद किए गए हैं, जो 27 अगस्त को शाहपुर के गांव कसेरवा में पशु व्यापारियों से लूटे गए थे। इसके अलावा, आरिफ के कब्जे से एक मोबाइल भी बरामद किया गया, जो रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुई वारदात में लूटा गया था। एसपी देहात ने बताया कि आरिफ के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 13 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से नौ लूट के हैं, जबकि मीरहसन के खिलाफ भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के नाम भी मिले हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।