फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। बिरालियान गांव में दो प्रेमियों संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें डाल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिरालियान में 29 अक्तूबर की रात जुगनू (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी बबली ने पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर, शुक्रवार को मृतक के भाई अमर सिंह ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अपनी भाभी पर ही दो प्रेमियों की मदद से भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। शनिवार को पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के हवाले से मृतक की हत्या की पुष्टि की थी। रविवार को पुलिस ने मृतक के भाई अमर सिंह की तहरीर पर पत्नी बबली और उसके दो प्रेमियों रामपुरा निवासी गुगा और अनिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सोमवार को थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए चालानी कार्रवाई कर दी है। उन्होंने बताया कि बाकी के दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें डाल रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed