{"_id":"49-78790","slug":"Muzaffar-nagar-78790-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली जनपद के 764 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली जनपद के 764 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Muzaffar nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना 2014 की परीक्षा दो नवंबर को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में होगी। इस परीक्षा केंद्र पर जनपद के कुल 764 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शहर के आर्य समाज मंदिर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
दो नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर के नई मंडी के निकट राजकीय गर्ल्स पॉलीटेक्निक के सामने स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें परीक्षा के लिए चयनित जनपद के कुल 764 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सवा घंटा (75 मिनट) होगा। परीक्षा सुबह 10.30 से 11.45 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को हर हाल में सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश संभव नहीं हो सकेगा। परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से इस प्रवेश पत्र को लेकर आना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए शहर के धीमानपुरा फाटक के निकट स्थित आर्य समाज मंदिर के सामने पेट्रोल पंप से निशुल्क वाहन की व्यवस्था भी परीक्षा केंद्र प्रबंधन द्वारा मुहैया कराई जाएगी। सुबह 8.30 बजे से यह सुविधा उपलब्ध होगी। परीक्षार्थी चाहें तो सीधे भी परीक्षा केंद्र पहुंच सकते हैं।
दो खंड में होगी परीक्षा
शामली। छात्रवृत्ति परीक्षा में दो खंड होंगे। पहले खंड में एक-एक अंक के 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 60 मिनट का समय होगा। जबकि, दूसरे खंड में किसी एक विषय पर 150 शब्दों की टिप्पणी लिखनी होगी। इसके लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।