फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भैयादूज पर भाई के नहीं आने से दुखी बहन ने दी जान

भैयादूज पर भाई के नहीं आने से दुखी बहन ने दी जान

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। भैयादूज पर भाई के नहीं आने से बहन इस कदर आहत हुई कि उसने रविवार की सुबह मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाकर जान दे दी। ससुराल और मायका पक्ष के लोगों ने मामले में कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

यह हृदय विदारक घटना दूधगढ़ गांव में हुई। यहां रहने वाले जयपाल की पत्नी सुनीता (35) शनिवार को भैयादूज पर अपने भाई के आने का बेसब्री से इंतजार करती रही, लेकिन किसी कारणवश भाई नहीं आ पाया। भाई के नहीं आने से सुनीता इस कदर आहत हुई कि रविवार की सुबह करीब सात बजे उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर कर आग लगा ली। सुनीता का शोर सुनकर कमरे में लेटा जयपाल बाहर आया तो सुनीता को आग की लपटों में घिरा देखा। उसने तुरंत उसके ऊपर रजाई डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन

शोर सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। गंभीर रूप से झुलसी सुनीता को तुरंत चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। पति जयपाल ने बताया कि सुनीता भैयादूज पर दिनभर खेड़ा अफगान निवासी अपने भाई रमेश के आने का इंतजार करती रही। भाई के नहीं आने पर वह काफी दुखी थी। रात को उसने उसे काफी समझाया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह ऐसा कदम भी उठा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने ही सुनीता के परिजन भी सुसराल आ पहुंचे। ससुराल और मायके पक्ष के लोग बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस और नायब तहसीलदार प्रेम चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला का शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के बारे में उच्चाधिकारियों से भी बात की, लेकिन अधिकारियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


बेटे के सिर से उठा मां का साया
चिलकाना। सुनीता की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। तभी से पति-पत्नी हंसी खुशी रह रहे थे। उनके पांच साल का बेटा शिवम है। अब उसके सिर से मां का साया उठ गया है। सुनीता के आत्महत्या करने से परिजनों समेत गांव में हर कोई हतप्रभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed