{"_id":"49-78731","slug":"Muzaffar-nagar-78731-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के अपहरण की आशंका जताई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के अपहरण की आशंका जताई
Muzaffar nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कांधला। महिला ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर अपने दामाद पर बेटे के अपहरण करने की आशंका जताई है। उसने पुलिस से अपने बेटे की बरामदगी की मांग भी की है।
कस्बा एलम निवासी सुनीता ने बताया कि उसके पति प्रमोद की कई वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रही है। उसने जैसे तैसे कर अपने बेटा-बेटी की शादी की। उसका आरोप है कि शादी के समय से ही बेटी रूबिना के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे परेशान कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को उसने अपने बेटे मोहित को भैयादूज पर बेटी की ससुराल मोदीनगर भेजा था, लेकिन उनका बेटा अभी तक घर नहीं लौटा। उसने अपनी बेटी की ससुराल में फोन कर जानकारी ली, तो उसने कहा कि मोहित वहां नहीं आया। महिला ने अपने पुत्र की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने थाने में दी तहरीर में अपने दामाद पर ही बेटे का अपहरण करने की आशंका जताई है। उसने पुलिस से बेटे की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। एसओ ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।