{"_id":"49-78723","slug":"Muzaffar-nagar-78723-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 गांवों में बनेगी अपनी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 गांवों में बनेगी अपनी सरकार
Muzaffar nagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। एक हजार से अधिक की आबादी वाले जिले के 11 राजस्व गांवों में खुद की सरकार बन जाएगी। इस संबंध में संबंधित गांवों से मांगे गए प्रस्तावों की जांच के बाद यह गांव सरकारी मानकों पर खरे उतरे हैं। इनमें सबसे अधिक छह गांव ऊन ब्लॉक के हैं। एक दो दिन में प्रशासन इन गांवों का नाम सार्वजनिक करने की तैयारी में है। इनके ग्राम पंचायत बनने के बाद जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 230 हो जाएगी।
प्रदेश सरकार ने एक हजार से अधिक की आबादी वाले राजस्व गांवों को ग्राम पंचायतों का दर्जा देने का निर्णय लिया था। इसके लिए कुछ मानक तय किए गए थे, जिस आधार पर संबंधित गांव के लोगों, ग्राम पंचायतों से आवेदन पत्र मांगे गए थे। इस संबंध में से 50 से अधिक आवेदन प्रशासन को मिले थे। ग्राम पंचायतों के चयन का काम सितंबर में ही पूरा हो जाना था। हालांकि इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से ग्राम पंचायतों के चयन का कार्य रोक दिया गया। शासन से 31 अक्तूबर तक इस कार्य को पूरा करने का समय मांगा गया। विकास विभाग के सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायत राज विभाग को मिले आवेदनों की जांच के बाद जनपद के पांच ब्लॉक के 11 राजस्व गांव नई ग्राम पंचायत निर्माण के मानकों को पूरा कर रहे हैं।
डीपीआरओ के मुताबिक इन 11 गांवों में सबसे अधिक छह गांव ऊन ब्लॉक से हैं, जबकि थानाभवन के तीन, शामली और कैराना ब्लॉक का एक-एक गांव शामिल है। उम्मीद है कि एक दो दिन में विकास विभाग इन गांवों के नाम सार्वजनिक कर देगा। कुछ समय तक जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 209 थी। कुछ दिन पूर्व शासन से गजट जारी होने के बाद मुजफ्फरनगर जनपद की 10 ग्राम पंचायतें जिले में शामिल हो गई थी ,जिसके बाद जिले की ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 219 हो गई थी अब 11 गांव और बढ़ने से इनकी संख्या 230 हो जाएगी।