{"_id":"49-78694","slug":"Muzaffar-nagar-78694-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने के लिए रिश्तेदार के घर छिपी थी विवाहिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने के लिए रिश्तेदार के घर छिपी थी विवाहिता
Muzaffar nagar
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली(मुजफ्फरनगर)। चार दिन से सैनी नगर से लापता विवाहिता आवास विकास कॉलोनी से मिल गई। वह जान बचाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर छिप गई थी। पीड़िता के पिता राजेश स्वामी ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को जला कर मारने का प्रयास किया था।
सैनी नगर निवासी मुकुल कौशिक की पत्नी शालिनी चार दिन पहले लापता हो गई थी। नई दिल्ली पालम निवासी उसके परिजन भी तीन दिनों से खतौली में डेरा डाले हुए थे। उनका आरोप था कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को गायब किया है। साथ ही परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति को पकड़कर थाने बैठा लिया था। मामला अखबारों में प्रकाशित होने पर शनिवार को विवाहिता अपने आप ही कोतवाली पहुंच गई। उसका आरोप था कि ससुराल वालों ने उसे जला कर मारने का प्रयास किया, इसलिए वह आवास विकास कालोनी में अपने रिश्तेदार के यहां चल गई थी।